फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 पुरूष दावेदारों को सीधी टक्कर दे रहीं हैं 5 महिला प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की नगर पालिका परिषद कर्वी, नगर पंचायत राजापुर व मानिकपुर की सीट का आरक्षण सामान्य होने से अध्यक्ष पद पर कुल 68 प्रत्याशी मैदान में खडे़ हैं। जिसमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। प्रचार प्रसार से लेकर जनसंपर्क व घर घर जाकर वोट मांगने की प्रक्रिया में यह महिला प्रत्याशी किसी से कम नहीं हैं। पूरे लाव लश्कर के साथ इन महिलाओं का जब जुलूस निकलता है तो 63 पुरुष प्रत्याशी भी हैरान होते हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए नगर पालिकाकर्वी से 19 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री श्रीवास्तव, निवर्तमान अध्यक्ष नीलम करवरिया, निर्दल सविता पाठक व निर्दल वंदना करवरिया चुनाव लड़ रही हैं। राजापुर नगर पंचायत से 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें मात्र एक महिला प्रत्याशी आदर्श द्विवेदी हैं। मानिकपुर नगर पंचायत में 35 प्रत्याशियों में एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है। चुनाव प्रचार के दौरान महिला प्रत्याशियों को खासा जनसमर्थन मिल रहा है। जिससे नगर पालिका चित्रकूट व नगर पंचायत राजपुर में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहीं महिलाएं पुरुष प्रत्याशियों के नाक में दम किए हुए हैं।
विज्ञापन

चुनाव चिह्न को लेकर हो रही चर्चा
चित्रकूट। महिला प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिह्न को लेकर भी चर्चा की जा रही है। इन महिला प्रत्याशियों को हल, गदा, तलवार व हाथ का पंजा चिह्न मिला है।
63 पुरुष दावेदारों में पांच महिला प्रत्याशी भारी
- मानिकपुर में सर्वाधिक 35 प्रत्याशियों में नहीं दिखा किसी महिला प्रत्याशी का दम
- मुख्यालय पालिका में सर्वाधिक चार महिला प्रत्याशी बराबर कर रहीं मुकाबला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें