चित्रकूट। कोविड संक्त्रस्मण से निजात पाने के लिए टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। रोजाना 10 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले को 55 क्लस्टर में विभाजित कर 78 टीमें टीकाकरण कराएंगी। इसके लिए ‘बुलावा पर्ची’ भेजी जायेगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद ने बताया कि रामनगर में 12 क्लस्टर और 13 टीमें, मऊ में 10 क्लस्टर व 16 टीमें, पहाड़ी में छह क्लस्टर व 10 टीमें, शिवरामपुर में 11 क्लस्टर व 16 टीमें, मानिकपुर में 11 क्लस्टर व 19 टीमें और कर्वी में पांच क्लस्टर व चार टीमें लगाई गई हैं। कार्ययोजना के मुताबिक प्रत्येक क्लस्टर के लिए टीकाकरण की तिथियां एवं स्थान पूर्व से ही घोषित कर दिए जायेंगे। इन सभी स्थलों पर वहीं पर रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा होगी और घर के नजदीक ही केंद्र बनाकर टीकाकरण किया जाएगा।