फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सामने दस हजार किसानों को मिलेंगे प्रमाण पत्र

Sat, 21 Oct 2017 10:55 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

विज्ञापन

चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय कार्यक्रम में सोमवार को जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को शुरू कराने के साथ ही पुलिस लाइन में विभिन्न योजनाओं को लेकर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे। जिसमें 10 हजार किसानों को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 500 आवास के प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
जिले के विकास भवन और कृषि विभाग में दिन रात इन योजनाओं के पात्रों के प्रमाण पत्र तैयार कर सूचना पहुंचाई जा रही है। जिला कृषि अधिकारी बंसत कुमार  दुबे ने बताया कि किसानों को गांव से वाहनों के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लाया जाएगा। इसके लिए किसानों को पहले से सूचना दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छूटे किसानों को भी मिलेंगे कर्जमाफी प्रमाण पत्र
चित्रकूट। मुख्य विकास अधिकारी जयप्रकाश पंाडेय ने बताया इस बार कुल दस हजार किसानों को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र बंटना है। जिसमें वह भी शामिल हैं जो दो अक्तूबर को रामायण मेला में वितरण के दौरान नहीं पहुंच पाए थे। राजापुर तहसील के 3073, मानिकपुर के 2197, मऊ के 2303 और सदर तहसील के 2398 किसानों को कर्जमाफी का प्रमाण पत्र बंटना है। इसके अलावा कई परियोजनाओं का भी शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें