चित्रकूट । जिले में 10 और संक्रमित मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 352 हो गई है। एक्टिव केस 77 हैं। जिला प्रशासन की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ संक्रमिताें के घर व आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग कराई है।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि 10 संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर के लक्ष्मणपुरी के एक परिवार के चार सदस्य हैं। तीन एसडीएम कालोनी के पीछे के निवासी हैं। एक संक्रमित पहाड़ी व मानिकपुर का है। सोमवार को 410 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी ब्लाकों में लगभग 450 लोगों के सैंपल की जांच की गई। संक्रमितों के घरों को सैनिटाइज कराकर अस्पताल भेजा गया है। संक्रमितों के परिजनों और आसपास के लोगों के सैंपल लिए गए हैं।