फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बरसात में टूटे 10 चेकडैम होंगे दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बारिश में क्षतिग्रस्त हुए दस चेकडैम अब फिर संवारे जाएंगे। लघु सिंचाई विभाग ने बड़ोखर खुर्द, कमासिन और बबेरू ब्लॉक के चेकडैमों की मरम्मत के लिए 68.49 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। कार्यदायी संस्था को काम दो माह में पूरा करना होगा।
विज्ञापन

मरम्मत के दायरे में बड़ोखर खुर्द के हथौरा चतुर्थ, छनेहरा, गंछा प्रथम, दुरेड़ी चतुर्थ, करछा चतुर्थ और अछरौड़ प्रथम चेकडैम शामिल हैं। इसी तरह कमासिन के हरीपुर मर्का तथा बबेरू के मुरवल, पारा बिहारी और अलिहा चेकडैम की भी मरम्मत कराई जाएगी। बरसात में तेज बहाव के कारण चेकडैमों के क्षतिग्रस्त हिस्सों से पानी का ठहराव प्रभावित हुआ है। चेकडैम ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के पानी को रोकने और उसके बहाव की गति कम करने में उपयोगी होते हैं। समय से मरम्मत होने पर आगामी बारिश में पानी का बेहतर संचयन हो सकेगा और किसानों को सिंचाई के लिए भी लाभ मिल सकता है।
इनकी होगी मरम्मत
हथौरा चतुर्थ पर 6.40 लाख, छनेहरा पर 6.39 लाख, गंछा प्रथम पर 7.09 लाख, दुरेड़ी चतुर्थ पर 5.20 लाख, करछा चतुर्थ पर 4.57 लाख और अछरौड़ प्रथम पर 10.80 लाख रुपये खर्च होंगे। हरीपुर मर्का में 6.83 लाख, मुरवल में 7.75 लाख, पारा बिहारी में 6.07 लाख और अलिहा चेकडैम की मरम्मत पर 7.39 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें