फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जअपा ने मनाई पूर्व राष्ट्रपति की पुण्यतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। नगर स्थित कार्यालय पर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि मनाई। लोगों ने पूर्व राष्ट्रपति के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उनके जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही किसानों के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में आंदोलन करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डा. सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने संघर्ष और लगन के चलते देश के शिर्ष पद पर आसीन हुए। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा गांव, गरीब और किसानों के उत्थान की बात की। इस दौरान जिला महासचिव भोला विश्वकर्मा, नीरज विश्वकर्मा, आनंद मौर्य, उदय नाथ मौर्य, राजू विश्वकर्मा, भरत बिंद, प्रवीन मौर्य, योगेंद्र मौर्य, अरविंद विश्वकर्मा, शिवनारायण मौर्य, दीपक मौर्य उपस्थित रहे। वहीं दूसरी तरफ नगर के एक लॉन में ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने पूर्व राष्ट्रपति की पुण्यतिथि पर गोष्ठी आयोजित की। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा की विश्वकर्मा समाज के लिए 25 दिसंबर का विशेष महत्व है। एक ओर जहां समूची मानवता को प्रेम एकता और भाईचारा का संदेश देने वाले महान विभूति ईसा मसीह का जन्म हुआ। वहीं दूसरी ओर विश्वकर्मा समाज के गौरव और स्वाभिमान के प्रतीक भारत के सातवें पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह का पुण्य स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीकांत विश्वकर्मा, राम शर्मा, डॉ राजेश कुमार शर्मा, रेखा शर्मा, नंदलाल विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें