नंद कराटे एंड बाक्सिंग एकेडमी व स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ चंदौली के
तत्वावधान में नगर के मैनाताली स्थित सेंट स्टीफेंस स्कूल प्रांगण में
आयोजित जिला ओपेन बाक्सिंग चैंपियनशिप में विभिन्न स्कूलों के 70
खिलाड़ियों ने दम खम दिखाया।
बाक्सिंग देखने के लिए लोगों की भीड़
जुटी।
कार्यक्रम की शुरूआत भाजपा नेता रमेश जायसवाल ने फीता काट कर की। इस
दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन होने चाहिए।
विशिष्ट अतिथि डा. अनिल
यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से जिले के बाक्सरों को उभरने का मौका
मिलेगा।
आयोजक कुमार नंदजी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के
70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह के अतिथि क्षेत्रीय विधायक
बब्बन सिंह चौहान ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।