फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अहिल्याबाई की जयंती पर युवाओं ने निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के नगर के घमहापुर के पास रविवार को पाल समाज के लोगों ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती मनाई। इस दौरान युवाओं ने बाइक रैली निकाली। मुख्य अतिथि साध्वी राज लक्ष्मी मंदा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी और अपना दल एस के जिलाध्यक्ष हरि लाल पाल ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई मालवा साम्राज्य की एक महान शासक, दूरदर्शी रणनीतिकार और न्यायप्रिय रानी थीं। उन्हें इतिहास में एक आदर्श महिला सशक्तीकरण और सुशासन के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। इस मौके पर पप्पू तिवारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, डीएम सिंह गहवार, अशोक पाल, आकाश पाल, सतीश पाल, बेचू लाल पाल, दीनानाथ पाल, अजय पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें