फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गोपीगंज फ्लाईओवर के नीचे गिरा डिवाइडर का कंक्रीट

विज्ञापन
गोपीगंज बस स्टैंड के पास गिरा ओवरब्रिज के डिवाईडर का टूकड़ा। संवाद
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोपीगंज ओवरब्रिज पर सुरक्षा सवालों के घेरे में हैं। रविवार को बस स्टैंड के समीप स्थित ओवरब्रिज के पिलर संख्या 25 और 26 के बीच अचानक डिवाइडर का छोटा हिस्सा टूटकर नीचे सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई नहीं था। गोपीगंज में एनएचएआई की ओर से बनाए गए फ्लाईओवर के पिलर संख्या 24 व 25 के पास हमेशा भीड़ रहती है। स्थानीय सुकरू विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार को दोपहर एक बजे पिलर के पास अचानक कंक्रीट कई टुकड़े गिर गए। दो टुकड़े डेढ किलो के थे। विजय गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, मंजीत मोदनवाल, रामजी गुप्ता, धमेंद्र सिंह ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कुछ वर्ष पूर्व पिलर संख्या 24 और 25 के बीच ओवरब्रिज के किनारे लगा डिवाइडर टूटकर नीचे गिर गया था। नीचे खड़ी एक मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। उस समय भी कोई जनहानि नहीं हुई थी। शेषनाथ यादव, आरई, रखरखाव संस्था, एनएचएआई ने कहा कि फ्लाईओवर के कंक्रीट टूटकर गिरने की सूचना नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो माैके पर तकनीकी टीम को भेजेंगे। वहीं उच्चाधिकारियों को सूचना देकर इसकी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें