धानापुर कस्बा में विगत एक सप्ताह से फोन-पे पर फेक ट्रांजेक्शन दिखाकर दो पल्सर सवार युवक छोटे दुकानदारों और ठेले वालों से ठगी कर रहे हैं। थाना चौराहा पर ठेले पर सब्जी विक्रेता से 500 की सब्जी लेकर फोन-पे पर सक्सेस ट्रांजेक्शन दिखा कर फरार हो गए। दुकानदार ने जब चेक किया तो पाया कि उसके खाते में पैसा नहीं आया है।
दूसरा मामला भी थाना चौराहे का है। यहां अंडे के दुकानदार से अंडा फ्राई करने को कहा और 200 नगद लेकर फोन-पे करते हुए कहा कि पेट्रोल लेकर आ रहे हैं और गायब हो गए। कस्बा स्थित बाजार में एक जनरल और एक ब्यूटी पार्लर से भी बाइक सवारों ने ठगी की है। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष रामजी सैनी ने बताया कि उन्हें अभी इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हो रहा है तो ठगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।