फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई में हुई थी युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
शहाबगंज पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए हत्यारोपी। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के के राय गांव में शुक्रवार की रात युवक की हत्या करने के मामले में शामिल दोनों सगे भाइयों को शनिवार की शाम क्षेत्र के सवैया महलवार गांव से गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल बिरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि युवक उसके घर की महिला पर बुरी नजर रखता था। कई बार मना किया गया लेकिन नहीं माना। दोनों आरोपियों ने युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

शहाबगंज थाना क्षेत्र के राय गांव में कुंदन का शव घर के समीप खेत में मिलने से सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल और आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने शनिवार को शाम हत्या में शामिल दोनों सगे भाइयों आरोपी निरंजन यादव व वकील यादव को सवैया महलवार गांव से गिरफ्तार कर लिया। दोनों कहीं भागने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कुंदन (18) वकील यादव की पत्नी पर गंदी नजर रखता था। कई बार समझाने पर भी वह नहीं माना। उसके परिजनों से भी इसकी शिकायत करने का कोई परिणाम नहीं निकला। इसके बाद दोनों भाइयों ने युवक की हत्या करने की ठान ली। शुक्रवार की रात मौका मिलने पर उन्होंने युवक की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को सूर्यमुखी के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के घर से हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद कर ली है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय, एसआई जयप्रकाश यादव, आनंद प्रजापति, कांस्टेबल नंद कुमार, नीलेश कुमार, स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह, उमाकांत, आनंद कुमार, अमित कुमार शामिल रहे। अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ने बताया कि आरोपी निरंजन यादव व वकील यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें