फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। भभुआ थाना क्षेत्र के दुमदुम गांव में बुधवार की दोपहर को प्रेम प्रसंग के चक्कर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों ने लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के परिवार वालों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन

भभुआ थाना क्षेत्र के दुमदुग गांव निवासी प्रवीण कुमार (28) पास की एक युवती से प्रेम करता था। वहीं लड़की के परिवार वाले युवक को पसंद नहीं करते थे। सात माह पूर्व परिवार वालों ने युवती की शादी कर दी और युवक को उससे दूर रहने को कहा। कुछ दिनों पूर्व लड़की जब ससुराल से वापस घर आयी तो विवाहिता और यवक में फिर से प्रेम परवान चढ़ गया। युवती के परिवार वालों ने दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं हुआ। प्रवीण के भाई बृजेश कुमार ने बताया कि घर पर प्रवीण जब खाना खा रहा था तभी युवती के परिजनों ने उसे बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी।
कैमूर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है, जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। बताया कि मृतक के परिजनों की मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें