फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद मुख्य मार्ग पर लगा घुटने भर पानी, हो रही परेशानी

विज्ञापन
कंदवा के असना-ओयरचक मार्ग पर हुआ जलभराव । संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय कस्बा के लोग काफी समय से मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से जुझ रहे है। आलम यह है कि बारिश के बाद सड़क पर घुटने भर पानी लग गया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। डीएम के निर्देश पर रामलीला व मंदिर मार्ग पर जमा पानी किसी तरह सुखाया गया था लेकिन अचानक बारिश होने के कारण सड़क झील में तब्दील हो गई है। विजयादशमी मेला और राम रावण युद्ध देखने के लिए पहुंचे दर्शनार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के निर्देश के बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कस्बा के मुख्य मार्ग को गड्ढामुक्त नहीं किया गया है। डीएम के निर्देश के बाद दो दिन पूर्व थोड़ी सी गिट्टी गिराकर कोरमपूर्ति कर ली गई है। इससे बुधवार को बारिश होते ही सड़क झील के रूप में तब्दील हो गई और दशहरा का मेला घूमने आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सकलडीहा। क्षेत्र के भोजापुर रेलवे क्रासिंग मार्ग पर गिट्टी उखड़ी होने के कारण रेलवे फाटक खुलते ही जाम की स्थिति बन जा रही है। दशहरा मेला के दौरान भी उखड़ी गिट्टीयों के कारण घंटों जाम लगा रहा। रेलवे क्रासिंग से जाम की समस्या समाप्त करने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है लेकिन वे भी लोगों को जाम के झाम से छुटकारा नहीं दिला पा रहे हैं। बृहस्पतिवार को जाम छुड़ाने के लिए सुबह से लेकर शाम तक रेलकर्मी हलकान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें