फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद में रेलवे स्टेेशन पर युवक ने खुद को लगाई आग, गुटखा बेचने को लेकर हुआ विवाद

Sat, 17 Oct 2020 11:48 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
अस्पताल जाता जख्मी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले के पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर शाम साढ़े चार बजे विवाद के बाद युवक ने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। यात्रियों से भरे प्लेटफार्म पर युवक के आग लगाने से अफरातफरी मच गई। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे पीपी सेंटर (राजकीय महिला अस्पताल) पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक स्टेशन पर अवैध रूप से गुटखा बेच रहा था। 

विज्ञापन


कोरोना के बाद ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। अभी स्टेशन पर स्टॉलों पर बना बनाया खाना बेचना मना है। ऐसे में स्टेशन पर अवैध वेंडरों की भरमार होने लगी है। नगर ही नहीं आस-पास के इलाके से युवक यहां आकर गुटखा, ब्रेड पकौड़ा, बिरयानी आदि बेच रहे हैं। 

शनिवार की शाम लगभग पांच बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच के पश्चिमी छोर पर गुटखा बेच रहे युवक का अवैध रूप से फल बेच रहे युवक से विवाद हो गया। विवाद के बाद अचानक युवक ने साथी से बाहर से केरोसिन मंगाया और उसे शरीर पर उड़ेल लिया। इसके बाद उसने खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इससे स्टेशन पर वह धू-धू कर जलने लगा। जलते युवक के इधर उधर भागने से अफरातफरी मच गई। कुछ युवकों ने हिम्मत का परिचय देते हुए कपड़ा और पानी फेंक कर आग बुुझाई। युवक का आननफानन में पीपी सेंटर पहुंचाया गया। युवक ने अपना नाम गोलू मिश्र (26) निवासी अदलहाट मिर्जापुर बताया। अस्पताल में डॉ. राजेश ने युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। चिकित्सक के अनुसार युवक साठ प्रतिशत तक झुलसा है।

स्टेशन पर केरोसिन पहुंचना सुरक्षा पर भी सवाल

स्टेेेशन पर खुद को आग के हवाले करने वाले युवक गोलू ने स्वीकार किया कि वह अवैध रूप से गुटखा बेचता है और अवैध रूप से फल बेचने वाले दूसरे युवक ने उसका सामान चुरा लिया था। इसके विवाद के बाद उसने बाहर से किरोसिन मंगाया और शरीर पर उड़ेलकर खुद को आग लगाई है। ऐसे में बिना रोक-टोक स्टेशन पर केरोसिन पहुंचना स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। एक तरफ तो यात्रियों की स्टेशन पर जाते समय जांच की जा रही है। बिना रिजर्वेशन वाले यात्रियों को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। दूसरी तरफ स्टेशन पर अवैध रूप से गुटखा आदि बेचना सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है। 

स्टेशन पर खुद को आग लगाने वाला युवक विक्षिप्त है। वह चोरी-छिपे स्टेेशन पर आ गया है। पूर्व में उसके खिलाफ रेलवे एक्ट में चालान किया जा चुका है। जेल से हाल ही में छूटा है। मामले की जांच की जा रही है।
संजीव कुमार, निरीक्षक, आरपीएफ डीडीयू पोस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें