फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़ासे से की थी युवक की हत्या: आरोपी अरेस्ट, पुलिस को बताई पूरी कहानी; रास्ते में रोककर किया था ताबड़तोड़ वार

Thu, 07 May 2026 07:13 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पूरी सच्चाई पुलिस को बताई। कहा कि कोमल तिवारी बार-बार उसकी पत्नी को लेकर अपमानजनक बातें करता था, इसीलिए उसे माैत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
आरोपी की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: चंदौली में शहाबगंज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी अमरनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि घटना पत्नी पर की गई टिप्पणी को लेकर हुए विवाद से जुड़ी हुई है। 

विज्ञापन


1 मई 2026 को आशीष कुमार पाठक ने थाना शहाबगंज में सूचना दी थी कि उनके रिश्तेदार कोमल तिवारी पुत्र रामानंद तिवारी निवासी गजधरा थाना शहाबगंज को 30 अप्रैल की शाम फत्तेपुर खुर्द गांव के सामने चकिया-चंदौली मार्ग पर गंभीर हालत में घायल पाया गया था। 

सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे जिला चिकित्सालय चंदौली में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 2 मई को उसकी मौत हो गई थी। थाना शहाबगंज पर प्राथमिकी दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी आकाश पटेल ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। इसी बीच 6 मई की रात चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अमरनाथ यादव तियरा मार्केट के आगे लालपुर-शिवपुर मार्ग के पास मौजूद है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी अमरनाथ यादव निवासी फत्तेपुर खुर्द थाना शहाबगंज ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि घटना वाले दिन कोमल तिवारी उसकी पत्नी को लेकर बार-बार अपशब्द कह रहा था। इसी बात से नाराज होकर उसने गुस्से में गड़ासे से उसके सिर पर वार कर दिया। 

यह भी पढ़ें: हाइवे पर पिकअप ने बाइक को 50 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत; 6 माह के मासूम के साथ बिलख पड़ी पत्नी

हमले में कोमल गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। बाद में उसे जानकारी मिली कि इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई है और उसके खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।  पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें