फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रक के धक्के से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। जलीलपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर तड़वा बाबा मंदिर के समीप बुधवार की रात ऑटो में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान ऑटो सवार दानिश (30) गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव निवासी बाबूलाल का बेटा दानिश (30) बुधवार की रात अपने दोस्त को पैसे देने के लिए वाराणसी जा रहा था। जैसे ही वह डांडी के समीप पहुंचा पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। बाद में पुलिस ने उसे क्षेत्र स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने मोबाइल के जरिये घायल युवक के परिवार वालों को सूचना दी। वहीं घायल की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें