फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पिकअप के धक्के से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। थाना क्षेत्र स्थित सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर भदखरी गांव के पास पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने युवक को बरहनी पीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रामपुर गांव निवासी देवरंजन कुमार (17) अपने गांव से भदखरी होते हुए अमड़ा जा रहा था। भदखरी गांव के समीप सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़ते समय जमानिया की तरफ से आ रही पिकअप ने उसकी बाइक में धक्का मार दी। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद पिकअप का चालक वाहन लेकर सैयदराजा की तरफ भाग निकला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें