फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया हाईवे पर शनिवार की शाम कोरमी गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में गंभीर रूप से घायल सूरज राय की की देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को इकलौते बेटे का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। जमानिया के बड़ेसर घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। पई गांव निवासी सूरज (18) शनिवार को अपने साथी भोला के साथ कंदवा से घर लौट रहा था। कोरमी गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई थी, जिससे सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं पीछे बैठा भोला बाल-बाल बच गया था। राहगीरों ने घायल सूरज को पई स्थित नवीन पीएचसी पहुंचाया था, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। रात में ही इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें