फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गंगा में नहाते समय कक्षा छह का छात्र डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के दुल्हिया घाट पर रविवार को सुबह परिजनों के साथ गंगा स्नान करते समय पैर फिसलने से बालक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। वह मौसी की गोद भराई के कार्यक्रम में अपने नाना के घर आया था। गोताखोरों की मद से पुलिस बालक की तलाश करती रही लेकिन शाम तक पता नहीं चला। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बगही गांव निवासी राम अवध चौबे का पुत्र अर्पित (12) कक्षा छह का छात्र था। रामअवध चौबे अपना विद्यालय चलाते हैं, जिसमें अर्पित पढ़ता था। वह बलुआ सराय गांव में अपने नाना गोपाल पांडेय के घर आया था। शनिवार को उसकी मौसी का गोद भराई थी। रविवार को सुबह अपनी मां, नानी समेत अन्य परिजनों के साथ दुल्हिया घाट पर स्नान करने पहुंचा था। गंगा में नहाते समय पैर फिसलने पर वह चिल्लाने लगा और देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया। घाट पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद बलुआ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से जाल डालकर पुलिस बालक की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें