फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हादसे घायल युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। क्षेत्र के शहीद गांव में सड़क हादसे में धीना थाने के बहेरी निवासी नवमी राम बिंद (48) और सिकंदर गोस्वामी (45) घायल हो गए थे। सोमवार को नवमी राम बिंद की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने युवक की मौत को हत्या करार देते हुए पंचनामा पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। आरोप लगाया कि मामले में पहले धीना और अब धानापुर पुलिस लीपापोती कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यप्रणाली से खफा परिजनों ने सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को सूचना दी। सपा नेता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उन्होंने परिजनों की शिकायत को सुनने के बाद एसपी डा. अनिल कुमार से बातचीत की एसपी ने मामले की जांच धानापुर थाना प्रभारी सौंपी। एसपी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें