फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। क्षेत्र के रैथा खझरा के सिवान में रस्सी का फंदा बनाकर उसके सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान हो गई है। युवक धानापुर थाना के नौली पट्टी निवासी पुुनीत (25) पुत्र साधुशरण सिंह के रूप मे हुई। पिता के अनुुसार लॉकडाउन की वजह से वह दिल्ली नहीं जा पा रहा था और इससे निराश था। हालांकि आत्महत्या जैसा कदम उठाना समझ के परे है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह धीना थाना के रैथा खझरा गांव के सिवान में आम के पेड पर नायलॉन की रस्सी से लटका युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। काफी प्रयास के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच सोशल मीडिया पर मृतक की फोटो देखकर धानापुर थाना के नौली पट्टी निवासी साधु शरण सिंह ने युवक की पहचान अपने बेटे पुनीत के रूप में की। थाने पर पहुंचे साधु शरण सिंह ने बताया कि उनका इकलौता बेटा पुनीत दिल्ली के निजी कंपनी में काम करता था। होली पर वह घर आया था। इसके बाद लॉकडाउन के कारण काम पर वापस नहीं जा सका। इससे वह निराश था। बताया कि रविवार की रात उसने अपनी पत्नी को अपनी मोबाइल दी और घर से निकल गया। पूरी रात वापस न लौटने पर चिंता हुई और खोजबीन शुरू की। आज सोशल मीडिया से पता चला कि बेटे का शव यहां मिला है। बताया कि बेटा निराश था लेकिन आत्महत्या जैसे कदम उठाएगा। इसका अंदेशा किसी को नहीं था। घर में विवाद जैसी भी कोई बात नहीं हुई है। घर से इतनी दूर आकर फंदे के सहारे फांसी लगाना समझ के परे है। वहीं पुनीत की मौत के बाद उसके घर पर पत्नी और मां का रो रोकर हाल बेहाल है। पांच वर्ष और तीन वर्ष के दो बच्चों को तो एहसास ही नहीं है कि उसका पिता अब इस दुनिया में नहीं है। थानाध्यक्ष अशोक मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें