फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मूसाखांड बांध में डूबने से युवक की मौत, चार घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। मूसाखांड बांध में शनिवार को नहाते समय गहरे पानी में डूबने से राजेंद्र राम (43) की मौत हो गई। वह मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के बरईपुर (छोटा मीरजापुर) गांव के निवासी थे। स्थानीय युवकों ने चार घंटे तक तलाश की, जिसके बाद दोपहर में उनका शव बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन


बताया गया कि राजेंद्र राम अपने साले पन्नाराम निवासी कुड़कलां, थाना अलीनगर के साथ बृहस्पतिवार को मूसाखांड गांव निवासी अपने साढ़ू अरविंद के घर आए थे। शनिवार को दोनों मूसाखांड बांध घूमने के लिए गए थे। इस दौरान राजेंद्र राम स्नान करने के लिए पानी में उतर गए। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देख उनके साले पन्नाराम ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को जानकारी दी। तत्काल गांव के कई युवक मौके पर पहुंच गए और बांध में उतरकर राजेंद्र की तलाश करने लगे। करीब चार घंटे बाद राजेंद्र राम का शव बाहर निकाला जा सका।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि राजेंद्र राम की मौत पानी में डूबने से हुई है। परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें