फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्कार्पियों-बाइक की टक्कर में युवक की मौत दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया । भभुआ थाना क्षेत्र के सिलौटा कॉलोनी के समीप सोमवार को स्कॉर्पियों और बाइक में टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया वहीं घायल को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बनारस के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सोनहन थाना क्षेत्र के छोटकाकिर गांव निवासी राम अवतार शर्मा (34) अपनी बाइक से सोमवार को एक साथी के साथ भभुआ बाजार की तरफ जा रहा था। भभुआ थाना क्षेत्र के सिलौटा कालोनी के समीप उसकी बाइक स्कॉर्पियों से टकरा गई। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने राम अवतार शर्मा को मृत घोषित कर दिया । बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बनारस के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें