फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एक माह में शुरू हो जाएगा एमआरएफ सेंटर, कूड़ा निस्तारण मेें होगी आसानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा । नगर पंचायत सैयदराजा में करीब 35 लाख की लागत से बनकर तैयार एमआरएफ सेंटर एक महीने के अंदर चालू हो जाएगा। नगर पंचायत प्रशासन ने बिजली कनेक्शन के लिए धनराशि भी जमा कर दी है, सेंटर चालू होने से कूड़ा निस्तारण में काफी सहूलियत होगी। फरवरी में एमआरएफ सेंटर चालू होने की उम्मीद है इससे नगर से निकलने वाले कचरे को जहां तहां फेंकने से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


कचरा निस्तारण के लिए सैयदराजा के पास भतीजा गांव के पास कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया गया है लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण करीब एक साल से उसका संचालन बंद था ।अब नगर पंचायत में केंद्र पर विद्युत कनेक्शन पोल तथा ट्रांसफार्मर के लिए बिजली विभाग में 3.57 लख रुपए जमा कर दिया है, पैसा जमा होने के बाद उम्मीद है कि एक माह के अंदर आपूर्ति चालू हो जाएगी। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि कूड़ा निस्तारण केंद्र के बिजली कनेक्शन के लिए विभाग को धनराशि जमा कर दी गई है। उम्मीद है कि फरवरी से इसका संचालन शुरू होगा इससे कूड़ा निस्तारण की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें