फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ऑटो और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। लोकमनपुर गांव के शंकर मंदिर के समीप सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर रविवार की शाम ऑटो और बाइक टकरा गईं। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे पर रास्ते में मृत्यु हो गई। युवक तीज के लिए पूजन सामग्री और मां की दवा लेकर घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को क़ब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


मरुई ग्राम निवासी कमला सिंह का छोटा पुत्र कृष्णानंद (22) अपनी माता का दवा व तीज के लिए पूजन सामग्री लेने सैयदराजा बाजार गया था। शाम के लगभग पांच बजे वह दवा और पूजन सामग्री लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में जमानिया की तरफ़ से आ रहे ऑटो से उसके बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद बाइक चला रहा कृष्णानंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग उसको निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र था। उसके मौत से पर्व की खुशी मातम में बदल गई है। माता-पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें