ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना के सरेसर गांव के समीप सोमवार की देर एक बाइक सवार को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो -रो का बुरा हाल है। मृतक के छोटे भाई चंदन अग्रहरि के तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
कमालपुर निवासी बाल मुंकुद अग्रहरि (44) अपने पड़ोसी नीरज मोदनवाल उर्फ निक्की (25) के साथ सोमवार की शाम घर से बाइक से वाराणसी जा रहे थे। सरेसर गांव के समीप ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। तभी पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक उनकी बाइक को कुचलते हुए फरार हो गया। इस हादसे में बाल मुकुंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीरज घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई चंदन अग्रहरि व अमरदीप हैं। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।