शिकारगंज। स्थानीय क्षेत्र के गनेशपुर बंधी पर बुधवार को पिकनिक मनाने दोस्तों के साथ पहुंचे मिर्जापुर जनपद के जमालपुर थाना अंतर्गत जफरपुर गांव निवासी अभिषेक (24) की नहाने के दौरान बंधी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बंधी से बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिर्जापुर जनपद के जमालपुर थाना अंतर्गत जफरपुर गांव निवासी उमाकांत का पुत्र 24 वर्षीय अभिषेक अपने दोस्तों के साथ बुधवार को पिकनिक मनाने के लिए चंदौली जनपद के चकिया कोतवाली अंतर्गत गनेशपुर गांव स्थित गनेशपुर बंधी पर पहुंचा था। दोस्तों के द्वारा बंधी के पास खाना बनाने का कार्य आरंभ किया इसी बीचपिकनिक की मौज मस्ती में अभिषेक बंधी में नहाने लगा। जिससे लड़खड़ा कर उसका पैर बंदी के गहरे पानी में खींच ले गया वह अचानक वह गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। गहरे पानी में जाते ही लोगों ने शोर मचाया लेकिन वह गहरे पानी में चला गया।जानकारी होते ही शिकारगंज चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई । स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोज कर बाहर निकाला गया। जानकारी होने पर परिजनों में दुख का पहाड़ टूट पड़ा और रो रो कर उनका बुरा हाल हो गया।कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।