फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्राॅली में खाद लोड करते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पंडौली गांव में रविवार सुबह करंट की चपेट में आने से प्रतीक शुक्ला (35) की दर्दनाक मौत हो गई। प्रतीक शुक्ला अपने भाई के साथ गोबर भर रहा था।
विज्ञापन

उसी दौरान यह घटना हुई। पंडौली गांव निवासी प्रतीक शुक्ला (35) रविवार सुबह करीब 8 बजे अपने भाई के साथ गोबर की खाद ट्राॅली में लोड कर खेत में डालने की तैयारी कर रहे थे।
इसी दौरान बगल में पड़ा लोहे का पोल, जिस पर स्ट्रीट लाइट लगी थी। पोल में करंट थी। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 मई को आई आंधी के कारण यह पोल गोबर के ढेर पर गिर गया था। मृतक प्रतीक शुक्ला भाजपा से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।
थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है। यदि सूचना मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें