फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: इन्वर्टर की बैटरी का कनेक्शन निकालते समय करंट की चपटे में आया युवक, मौत

विज्ञापन
दीपक तिवारी, फाइलफोटो
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के बभनपुरा गांव में सोमवार सुबह इन्वर्टर की बैटरी में पानी डालते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। बैटरी का कनेक्शन निकालते समय हादसा हुआ। गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक दीपक तिवारी (28) पुत्र राकेश तिवारी बभनपुरा का निवासी हैं। दीपक पुणे में नौकरी करते थे, छुट्टी लेकर घर आए थे। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें