फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के लाखापुर मड़ई गांव के पास पीडीडीयू नगर-चकिया मार्ग पर रविवार की देर रात वाहन की चपेट में आने से रामधार बिंद (45) की मौत हो गई। सोमवार को सुबह हादसे की जानकारी होेने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। लाखापुर निवासी बसंतु बिंद का पुत्र रामधार बिंद रविवार को दोपहर में घर से अपनी मोपेड बनवाने के लिए निकाला था। रात में जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। सोमवार को सुबह गांव के बाहर सड़क के किनारे मिला उसका मिला। घटना की जानकारी पाकर मृतक की पत्नी कंचन देवी, पुत्र मनोज, पुत्री बंदनी और सन्नी समेत परिवार के सभी सदस्य रोते बिलखते पहुंचे। अलीनगर के निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें