पीडीडीयू नगर के एलबीएस डिग्री कॉलेज में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेते प्राचार्य डा.सुरेंद्र ?
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। एलबीएस पीजी कॉलेज में छात्रसंघ का चुनाव शनिवार को होगा। कॉलेज प्रशासन ने शुक्रवार को इसकी तैयारी पूरी कर ली है। छात्रसंघ चुनाव में कुल 31 प्रत्याशियों का फैसला 3222 विद्यार्थी मत देकर करेंगे। वहीं पुलिस ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। मतदान के लिए पीएसी और कई थानों की फोर्स को लगाया जाएगा।
लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष के लिए तीन, महामंत्री के ।लिए चार, पुस्कालय मंत्री के लिए चार व कला संकाय प्रतिनिधि के लिए तेरह, क्षा संकाय प्रतिनिधि पद के लिए एक व वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में है। मतदान के लिए शु्क्रवार को कालेज प्रशासन की ओर से परिसर के भी बैरिकेटिंग करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं प्रत्याशियों के लिए घेरा बना दिया गया है। शनिवार को कुल छात्रसंघ के विभिन्न पदो के प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला 1994 छात्र व 1228 छात्राएं मत देकर करेंगी। अपने- अपने समर्थन में मतदाताओं को करने के लिए प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। छात्र-छात्राओं के ड्योढ़ी पर माथा टेकने लगे हैं। इस संबंध में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में मतदान के लिए पर्याप्त फोर्स की व्यवस्था की गई है, पीएसी बल के साथ कई थानों की फोर्स को सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए तैनात किया जाएगा।
छात्रसंघ के लिए 14 दिसंबर को मतदान सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होगा,, इसके बाद दिन में तीन बजे से मतगणना का कार्य होगा और मतगणना पूरी होने के बाद पदवार परिणाम की घोषणा की जाएगी। - लेफ्टिनेंट कामेश सिंह, चुनाव अधिकारी, एलबीएस पीजी कालेज