फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक व अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र के बरठी और भोजापुर गांव के समीप बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन से गिरकर 25 वर्षीय युवक व 45 वर्षीय अज्ञात की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं दूसरे मृतक की शिनाख्त नही होने पर शव को मर्चरी में रखवा दिया। घटना के बाद युवक के परिजनों का रोते रोते बुरा हाल रहा। बलिया जनपद के घुरहुनरायन छपरा विजयीपुर वार्ड नंबर चार निवासी रोहित पटेल (25) अपने मामा के लड़के राजू पटेल के साथ सूरत भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन से बलिया जा रहा था। साढ़े ग्यारह बजे के करीब बरठी गांव के समीप अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर जाने से उसकी मौके पर मौत हो गई। ट्रेन की सीट पर सो रहे मामा के लड़के को इसकी जानकारी हुई तो वह चीखने-चिल्लाने लगा। थोड़ी दूर ट्रेन के रूकने पर मामा का लड़का ट्रेन से उतकर मौके पर पहुंच गया। स्टेशन पर कार्यरत कर्मियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं भोजापुर रेलवे क्रासिंग के समीप एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने पर पुलिस ने जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखवा दिया है। कोतवाल अवनीश कुमार राय ने बताया कि ट्रेन हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। युवक की शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचित कर कार्रवाई की जा रही है। वंही अज्ञात व्यक्ति की शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें