फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल 341 टेबल पर संपन्न होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पंचायत की मतगणना 2 मई को सुबह आठ बजे शुरु हो जाएगी। इस बार मतगणना को संपन्न कराने के लिए सभी नौ ब्लाकों पर कुल 341 टेबल लगाए जाएंगे। गणना कर्मियों की नियुक्ति हो चुकी है। प्रशिक्षण के दौरान शत प्रतिशत उपस्थिती अनिवार्य है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। गणना के दौरान कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन होगा। बुधवार को कलेक्ट्रेट में अफसरों संग बैठक करके डीएम संजीव सिंह ने उक्त निर्देश दिया। कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद मतगणना को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। मतगणना को सही तरीके एवं निष्पक्ष रुप से कराएं। ताकि प्रत्याशियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। ककहा कि सभी एसडीएम मतगणना स्थल की सभी तैयारियों को पूर्ण कराकर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग होगी। उन्होने मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग, पेयजल, फर्नीचर, बिजली व्यवस्था व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया। कहा कि जिले में सभी नौ ब्लाकों पर कुल 341 टेबल लगाएंगे जाएंगे। जिसमें नौगढ़ में 24, शहाबगंज में 33, नियामताबाद में 30, सकलडीहा में 52, चकिया में 39, चंदौली में 40, बरहनी में 48, धानापुर में 39 चहनियां में 36 टेबल पर मतगणना होगी। मतगणना कर्मियों के कार्य का वीडियोग्राफी कराया जाएगी। ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत नहीं मिले। इस दौरान एडीएम अतुल कुमार, सीडीओ अजितेंद्र नारायन, एसडीएम विजय नारायन सिंह, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें