नियामताबाद। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित पहले से कोविड के लिए तय जगहों पर ही 18 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के लोगों का टीकाकरण होगा। यह जानकारी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धुव यादव ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि एक मई से 18 वर्ष की आयु के ऊपर के लोगों का टीकाकरण होगा। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। जिनका ऑनलाईन पंजीकरण होगा टीका उन्हीं को लगेगा। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों को लोग पंजीकरण करा लेने की सलाह दी है। अंत में बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को पहले की तरह ही टीका लगाया जाएगा।