फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दायित्वों को भूल रही युवा पीढ़ी

Tue, 12 Apr 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
ें बीएचयू के कुलपति प्रो.गिरीशचंद्र त्रिपाठी को सम्मानित करते आयोजक।
विज्ञापन
क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित बगीचे में सोमवार को मातृभूमि सेवा समिति के तत्वावधान में हमारा सामाजिक दायित्व विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो. गिरीशचंद्र त्रिपाठी रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आधुनिकता की चकाचौंध में युवा पीढ़ी सामाजिक दायित्वों को भूलती जा रही है। वीसी ने कहा कि युवा पीढ़ी सामाजिक सरोकारों से दूरी बना रही है। वहीं अपने माता पिता को भी बेसहारा छोड़ रहे हैं। कहा कि यह हमारी संस्कृति के विपरीत है। विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि समाज इतना बदल गया है कि लोग अपने पास पड़ोस के लोगों के सुख दुख में शामिल होना भूल गए हैं। जिलापूर्ति अधिकारी आरएन चतुर्वेंदी ने कहा कि लोग यदि बिना भेदभाव के अपने दायित्वों को निर्वहन करने लगें तो सामाजिक ताना बाना अपने आप मजबूत हो जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. आरएन ओझा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने दायित्व को समझे तो सामाजिक परिवर्तन आएगा। कार्यक्रम के अंत में आनंद नेत्रालय की ओर से लोगों की आंखों की जांच की गई। इस दौरान लोगों को चश्मा भी दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें