शकील अहमद को स्मृति चिह्न देते इम्तियाज खां पप्पू।
उपजा नगर इकाई की ओर से वार्ड नंबर दो स्थित रामलीला मैदान परिसर में आयोजित हास्य कवि सम्मेेलन में खूब ठहाके लगे। नामी गिरामी कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाओं के माध्यम से वर्तमान सामाजिक व्यवस्था पर चोट की तो कई बार लोग हंसते हंसते लोटपोट हो गए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हाजी शकील अहमद बबलू और नगर पंचायत के चेयरमैन इम्तियाज खां पप्पू ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। विशिष्ट अतिथि धर्मेन्द्र कुमार सिंह और चेयरमैन इम्तियाज खां पप्पू ने इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया। धर्मशील चतुर्वेदी, साड़ बनारसी, झगड़ू भइया, सुरेश अकेला, रियाज बनारसी, सरिता, रंजना राय आदि ने अपनी रचनाओं से लोगों की वाहवाही लूटी। इस मौके पर उपजा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, सरदार मंजीत सिंह , नागा वर्मा, एजाज अहमद ऊर्फ शेरू, पूर्व चेयरमैन अरविंद कुमार, परमानंद चौधरी, श्याम नारायण पांडेय, विजय सिंह जूनियर आदि रहे। संचालन धर्मशील चतुर्वेदी ने की।