फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्डियां ही गड्डियां: स्टेशन पर पिट्ठू बैग लिए घूम रहा था युवक, निकले इतने रुपये कि देखते रह गए पुलिसकर्मी

Sun, 24 Sep 2023 08:33 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर

सार


पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर पर चेकिंग चल रही थी। इस दौरान पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी। इस युवक के पास एक पिट्ठू बैग था। शक होने पर पुलिस टीम ने जब युवक के पास मौजूद बैग को खोला तो हैरान रह गए। 
विज्ञापन
युवक के पिट्ठू बैग से 10.50 लाख रुपये बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को साढ़े दस लाख रुपये के साथ पकड़ा। ज्वेलरी का कारीगर बिना आवश्यक कागजात लिए नकदी लेकर जा रहा था। जीआरपी की सूचना पर पहुंची आयकर विभाग की टीम नकदी और आरोपी को अपने साथ वाराणसी ले गई।

विज्ञापन


जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों की तलाश कर रही थी। प्लेटफार्म संख्या एक और दो के फुटओवर ब्रिज की सीढ़ी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से 10.50 लाख रुपये बरामद किए गए। उसने अपना नाम मुशर्रफ बताया। वह पश्चिम बंगाल के हुबली जिले के वाकानगर का रहने वाला है।

उसने बताया कि वह सोने-चांदी के ज्वेलरी बनाने का कारीगर है। वाराणसी से गहनों के पैसे लेकर पश्चिम बंगाल अपने घर जा रहा है। वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। जीआरपी ने बरामद हुए रुपयों के बारे में आयकर विभाग वाराणसी को सूचित किया। आयकर विभाग की टीम के आने पर रुपये और आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें