फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कंप्यूटर सीखने निकला युवक, गंगा में उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। बलुआ थाना के टांडाकला में सेमरी घाट पर गंगा में शनिवार को मिले शव की शिनाख्त हो गई है। शव मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाना अंतर्गत शेरपुर निवासी पवन प्रजापति (19) पुत्र राजकुमार प्रजापति के रूप में हुई। युवक के पिता ने पुत्र की पहचान की। पुलिस इसके आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

बलुआ थाना के सेमरिया घाट पर गंगा नदी के किनारे शनिवार की सुबह किशोर का शव मिला। ग्रामीण सुबह गंगा स्नान करने पहुंचे तो किशोर का शव देख कर शोर मचाया। ग्रामीणों की सूचना पर मारूफपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला दल बल के साथ पहुंचे। उन्होंने शव को बाहर निकलवाया। किशोर ने जींस का काला पैंट और पीला शर्ट पहना था। तलाशी में उसकी जेब से मोबाइल फोन मिला। वहीं रविवार की सुबह मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाना अंतर्गत शेरपुर गांव निवासी राजकुमार प्रजापति बलुआ थाने पर पहुंचे। यहां कपड़ों और शव की फोटो से मृतक की पहचान अपने बेटे पवन के रूप में की। राजकुमार प्रजापति ने बताया कि पवन चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। वह घर के पास ही एक कॉलेज में स्नानक की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही वह कंप्यूटर क्लास भी कर रहा था। 25 अक्तूबर की शाम वह कंप्यूटर सीखने के लिए घर से निकला था। शाम 6:49 बजे उसने बहन अंजली के मोबाइल पर फोन कर बताया कि वह देर से घर आएगा। कुछ देर बाद उसका फोन स्वीच ऑफ हो गया। दूसरे दिन भी उसे वापस न लौटने पर खोजबीन शुरू की गई और अदलहाट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अखबारों में युवक के शव मिलने की खबर प्रकाशित होने के बाद बलुआ पुलिस से संपर्क किया गया।
इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि युवक के पिता राजकुमार ने मारुफपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला के साथ शव के कपड़ों और मोबाइल फोन आदि से बेटे की शिनाख्त की है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें