फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दुकान में घुसे युवक ने गल्ले से गायब किया 15 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। जलीलपुर पुलिस चौकी के पड़ाव-रामनगर मार्ग स्थित भोजपुर गांव में जीटी रोड पर शनिवार की शाम बेकरी की दुकान में घुसे एक युवक ने गल्ले में रखे 15 हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद रविवार को पीड़ित ने पुलिस चौकी पर तहरीर दी हालांकि पुलिस चौकी प्रभारी ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

डोमरी गांव निवासी संजय जायसवाल की भोजपुर गांव में गांधी चबूतरे के सामने एक बेकरी की दुकान है। शनिवार की शाम एक युवक उसकी दुकान में आया और काउंटर में रखे पंद्रह हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। भुक्तभोगी ने रविवार को जलीलपुर चौकी पर चोरी की लिखित शिकायत की। इस संबंध में चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें