फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Tue, 05 Jan 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत रतनपुर गांव के समीप सड़क के किनारे स्थित देशी शराब की दूकान के सामने सोमवार की सुबह राजगीर मिस्त्री बबलू (36) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रतनपुर गांव निवासी बबलू रविवार को सामान खरीदने के लिए निकला था। उसके चहरे पर चोट के निशान थे। ऐसे में ग्रामीणों ने बबलू की हत्या का आरोप लगाते हुए सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे पड़ाव रामनगर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ ने समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


रतनपुर गांव निवासी बबलू राजगीर मिस्त्री का काम करता था। रविवार को वह काम करने नहीं गया था। परिवार वालों के अनुसार शाम पांच बजे वह घर से पांच हजार रुपये लेकर कुछ सामान खरीदने  बाजार के लिए घर से निकला लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार की सुबह ग्रामीण गांव के बाहर शराब के ठेके के समीप पहुंचे तो दुकान के सामने बबलू मृत अवस्था में पड़ा था। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे। इससे लग रहा था कि किसी ने मारपीट कर उसकी हत्या करके फेंक दिया है। बबलू का शव सड़क के किनारे मिलने की खबर मिलते ही पूरे इलाके के लोग वहां जुट गए।

 ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शराब के ठेके पर मारपीट में किसी ने बबलू की हत्या की है। बताया कि जब से शराब की दूकान खुली है तब से आए दिन यहां मारपीट होती रहती है। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण उग्र हो गए और शव को पड़ाव रामनगर मार्ग पर रख कर चक्का जाम कर दिया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक जाम के बाद दोपहर बारह बजेे मौके पर पहुंचे सीओ सदर प्रमोद कुमार ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। तब कोतवाली प्रभारी विनोद यादव ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ प्रमोद यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि बबलू की मौत कैसे हुई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें