चंदौली। उसरौवली गांव निवासी एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी राहुल (21) सोमवार की रात खाना खाकर सो रहे थे। उसी दौरान उन्हें सर्प ने डंस लिया। परिवार के लोग उन्हें लेकर पंडित कमलापति संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।