नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा के पास शनिवार की रात जिम से लौटते समय बाइक फिसलने से एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचा। वहीं, युवक की मौत की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया।
मुगलसराय क्षेत्र के महादेवपुर निवासी कौशर (18) अपने रिश्तेदार अब्दुल (21) निवासी अलीनगर के साथ जिम से बाइक से घर लौट रहा था। पचफेड़वा के समीप उनकी बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे के बाद कौशर सड़क किनारे स्थित नहर में गिर गया। वहीं, अब्दुल सड़क पर घायल पड़ा रहा। सूचना पाकर पहुंचे युवकों के कुछ साथियों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कौशर को मृत घोषित कर दिया।