फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। नगर के वार्ड नंबर-10 चौक स्थित भराने टोला निवासी गोपाल (24) की सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गोपाल पीडीडीयू नगर के किसी रेस्टोरेंट पर रहकर मजदूरी करते थे।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम गोपाल अपने किसी साथी के साथ बाइक से पीडीडीयू नगर-चकिया मार्ग पर कहीं जा रहे थे। गोधना मोड़ के पास उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में गोपाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें