फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दस किलो चांदी की चेन के साथ पकड़ा गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जीआरपी ने बृहस्पतिवार को पीडीडीयू जंक्शन पर 10.37 किलो चांदी की चेन के साथ एक तस्कर को पकड़ा। वह हावड़ा से चेन लेकर आगरा जा रहा था। बरामद चेन की कीमत 10.25 लाख रुपये है। जीआरपी की सूचना पहुंची आयकर विभाग वाराणसी की टीम चेन और तस्कर को अपने साथ ले गई। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि सुबह जांच के दौरान प्लेटफार्म संख्या पांच और छह पर एक युवक के बैग की जांच की गई तो उसमें चांदी की चेन भरी थीं। आरोपी जेवरात से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा। बरामद चेन का वजन 10.370 किलो है और इसकी कीमत 10.25 लाख रुपये है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम आशीष विश्वास निवासी राना घाट थाना धनतला जिला नदिया, पंश्चिम बंगाल बताया। उसने बताया कि वह हावड़ा से चांदी की चेन लेकर आगरा जा रहा था। बताया कि मेरे घर गहने बनाने का काम होता है लेकिन वह कागजात नहीं पेश कर सका। इसकी सूचना आयकर विभाग को दी। दोपहर में वाराणसी से आई आयकर विभाग की टीम चांदी और तस्कर को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें