फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क पर पड़ी गिट्टी से फिसली बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। थाना क्षेत्र स्थित अंबिका प्रसाद पीजी कॉलेज के सामने धीना-अमड़ा मार्ग के मोड़ पर बृहस्पतिवार को अपराह्न में सड़क पर पसरी गिट्टी से बाइक फिसलकर गिर पड़ी। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमालपुर निवासी ट्रैक्टर मिस्त्री मोहर्रम का पुत्र इजहार (23) किसी काम से डिग्घी गांव गया था। वापस कमालपुर लौटते समय सड़क पर पड़ी गिट्टी के कारण उसकी बाइक फिसल गई। इससे इजहार के सिर में गंभीर चोट आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इजहार की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पीडीडीयू नगर के शबाना से हुई थी। बताते हैं कि वर्तमान में उसकी पत्नी शबाना मायके में है। थाना के एसआई ताराचंद ने बताया कि डिग्घी मोड़ पर बाइक के फिसलकर गिरने से इजहार की मौत हुई है। परिजनों को सूचित करने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इजहार की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें