फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बैडमिंटन में याशिका,माया और निशा बनीं चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया । अंतर महाविद्यालयी प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता वाराणसी के एक महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को हुई। इसमें खंडवारी पीजी कालेज के खिलाड़ी चैंपियन बने । तीनों खिलाड़ी याशिका, माया और निशा का चयन राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ । अंतर महाविद्यालयी कुश्ती में मां खंडवारी महाविद्यालय के बच्चो ने गोल्ड मेडल जीता। कुश्ती में 77 किलो में अंगद यादव ग्रीको रोमन में और 57 किलो में जयबीर सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम बढ़ाया।
विज्ञापन

वाराणसी स्थित एक महाविद्यालय में प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चहनिया स्थित मां खंडवारी महाविद्यालय की छात्राओं याशिका सिंह, माया कुमारी और निशा ने चैंपियन का खिताब जीतकर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है।
पहले राउंड में याशिका ने श्रीराम पीजी काॅलेज वाराणसी को सिंगल में 21-7 से हराया और डबल में माया और निशा ने 21-10 से पराजित किया। दूसरे राउंड में मां खंडवारी पीजी कालेज बनाम धीरेंद्र महिला महाविद्यालय वाराणसी से याशिका ने सिंगल में नव्या त्रिपाठी को 21 -4 से पराजित किया। डबल्स में माया और निशा ने 21-7 हराया। तीसरे राउंड में भी खंडवारी चैंपियन रहा। कोच संतोष कुमार सिंह को इस जीत के लिए विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगो ने बधाई दी। संस्थापक प्रबंधक डाॅ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने और प्रबंध निदेशक डाॅ. आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि इन छात्राओं को और कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें