फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों के विकास के लिए किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में खेलों के विकास के लिए स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली व क्रीड़ा भारती के सदस्यों ने नगर के न्यू सेंट्रल कॉलोनी में बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। बिछुआ मंदिर लोको कॉलोनी के पुजारी जितेंद्र तिवारी ने यज्ञ को पूरा कराया। लाल बहादुर शास्त्री जन्म स्थली पर आयोजित यज्ञ के माध्यम से खिलाड़ियों एवं खेल के विकास के रास्ते में पैदा होने वाली अवरोधों को दूर करने की भागवान से प्रार्थना की।
विज्ञापन

इस मौके पर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली और जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव कुमार नंदजी कहा कि बुद्धि शुद्धि यज्ञ से खेल संघ के पदाधिकारियों और सरकारी मशीनरी के अधिकारियों से आग्रह है कि खेल के विकास के रास्ते में वे पथ प्रदर्शक बनें। इससे खेल का संपूर्ण विकास हो सके। प्रताप चौबे ने कहा कि खेल संघों के अधिकारी को चाहिए कि व्यक्तिगत स्वार्थों को त्यागकर खिलाड़ियों के विकास के लिए कार्य करें। मुथाई संघ के सचिव रोहित यादव ने कहा कि सभी एक साथ मिलकर स्टेडियम बनवाने के लिए प्रयास करें। ग्रेपलिंग संघ के पदाधिकारी रामजन्म ने कहा कि विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के नाम पर खिलाड़ियों का आर्थिक दोहन किया जा रहा है। इस मौके पर सिद्धांत कबीर, ओम चौहान, दिव्य, अक्षत आर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें