फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसने जेल भेजा उसी से गठबंधन : मुलायम

Mon, 12 Oct 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में रविवार को  सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने एक चुनावी सभा में केंद्र सरकार सहित लालू प्रसाद और नीतीश कुमार पर खूब निशाना साधा। 
विज्ञापन


कहा कि जिस नीतीश ने लालू यादव को जेल भेजा, उनसे समझौता  करना दिखावा है।

 गठबंधन केवल अवसरवादिता है।
 उन्होंने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए महागठबंधन बनाने के लिए सहमति बनी। मुझे गठबंधन का नेता चुना गया। लेकिन नीतीश और लालू के दिल  में खोट था।

फोन करने पर ये लोग नहीं उठाते थे। यह गठबंधन केवल अवसरवादिता है। कहा कि लालू प्रसाद अपना अस्तित्व बचाने के प्रयास में लगे हुए हैं। उनकी नाव डूब चुकी है।
विज्ञापन



मुलायम ने कहा कि जो नीतीश कुमार  17 वर्षों तक भाजपा की गोद में खेलते रहे, अचानक वे समाजवादी और सेकुलर कैसे बन गए।
एनडीए को रोकने के लिए गठबंधन बनाने का निर्णय लिया गया।

 लेकिन इन नेताओं की ठसक ने पानी फेर दिया। तब तीसरे मोर्चे का फैसला लिया गया। कहा कि तीसरा मोर्चा भाजपा के साथ-साथ लालू नीतीश के ठगबंधन की कब्र खोद  देगा।
विज्ञापन



इस मौके पर चैनपुर से अलोक सिंह, भभुआ से नीतू यादव जो सपा के प्रत्याशी हैं उन्हें वोट देने की गुजारिश की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें