धानापुर। क्षेत्र में चकबंदी की प्रक्रिया के दौरान भू-माफियाओं द्वारा सरकारी भूमि हड़पने का मामला सामने आया है। भू माफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए चकबंदी विभाग ने गलत तरीके से ब्लाक मुख्यालय के कीमती जमीन की मालियत लगाकर उसे नवीन परती घोषित कर दी। इसकी शिकायत ब्लाक प्रमुख अजय सिंह द्वारा जनसुनवाई और एंटी भू माफिया पोर्टल पर करने के बाद विभाग मामले की लीपापोती करने में लगा हुआ है। धानापुर विकासखंड की स्थापना 1961 में हुई थी जब चंदौली वाराणसी जनपद का हिस्सा था। चकबंदी से पूर्व अभिलेख के अनुसार आराजी नंबर 1966 रकबा 6.69 आकार पत्र 2 क में ब्लाक मुख्यालय दर्ज है।