फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कांग्रेसी नगर पालिका के सभी वार्डों में करेंगे पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी की नगर के कालीमहाल स्थित कैंप कार्यालय में हुई बैठक में 26 जनवरी से नगर में शुरू होने वाले हाथ जोड़ो यात्रा की सफलता की योजना बनाई गई। कहा कि 26 जनवरी से कांग्रेस कार्यकर्ता नगर पालिका के सभी वार्डों में पदयात्रा करेंगे। बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव सरिता पटेल ने कहा कि नगर पालिक परिषद के सभी मोहल्लों और वार्डों में पदयात्रा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शहर प्रभारी और जोनल प्रभारियों की नियुक्ति की जा रही है। आनंद शुक्ल को शहर प्रभारी का कार्यभार और वार्डों को जोन में बांटकर बृजेश गुप्ता, दशरथ चौहान, नेहाल अख्तर बाबू , कमरूल बारी, विजय गुप्ता, तारीक अब्बास, भीम सिंह को जोनल प्रभारी का कार्यभार दिया गया। कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का लगभग 3500 किलोमीटर का सफर पूरा होने जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। रामजी गुप्ता ने कहा कि शहर के 25 वार्डों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान डोर टू डोर पदयात्रा की जाएगी। आनंद शुक्ल ने कहा इस अभियान को सफल बनाने में सभी कांग्रेस जन अपना अपना योगदान दें। बैठक में राकेश कुमार सिंह, नवीन पांडेय, ट्रीजा एलियट, सतपाल सिंह, तारीक अब्बास, अनवर सादात, मो. आफताब, संजय मिश्रा, नवासी गुप्ता, राजू चौहान, रमेश पांडेय, रामाश्रय शर्मा, मोहन गुप्ता, हंसराज शर्मा, कन्हैया केशरी, भगवान दास, महेश मंडल, शिवाधार, खेवई सिंह, मृत्युंजय शर्मा, प्रमोद मौर्या, अनिल कुमार,नितिन विश्वकर्मा, हिमांशु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें